रेलवे सुरक्षा बल बरेका के मुख्य सुरक्षा आयुक्त रणवीर सिंह चौहान को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। रणवीर सिंह चौहान 2021 से बनारस रेल इंजन कारखाना में तैनात हैं। रणवीर सिंह चौहान वर्ष 2004 और वर्ष 2010 में सम्मानित किया जा चुके हैं। वाराणसी मण्डल के रेलवे चेक पोस्ट बलिया पर तैनात उपनिरीक्षक रमेश चन्द सिंह व वाराणसी में तैनात हेड कांस्टेबल साजिद सिद्दीकी को भी सम्मानित जाएगा। रमेश चंद्र सिंह को अब तक 27 पुरस्कार और साजिद सिद्दीकी को 20 पुरस्कार मिल चुके हैं। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी है।