फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू के बिड़ला सी हॉस्टल में चीफ प्रॉक्टर का औचक निरीक्षण, भड़के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के बिड़ला सी छात्रावास में मंगलवार शाम चीफ प्रॉक्टर ने औचक निरीक्षण किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक कमरों की जांच की गई। छात्रों का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई न केवल प्रशासनिक मर्यादाओं के विरुद्ध है, बल्कि यह छात्रों के मौलिक अधिकारों का भी उल्लंघन करती है। छात्र शिवांश सिंह ने कहा कि यदि किसी प्रकार की जांच जरूरी भी हो, तो उसकी पूर्व सूचना देना प्रशासन की जिम्मेदारी है। पूरे मामले पर विश्वविद्यालय प्रशासन को स्पष्टीकरण देना चाहिए, ताकि छात्रों का विश्वास पुनः बहाल हो सके। बिरला सी छात्रावास के छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि ऐसा दोबारा होता है तो वे लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने को बाध्य होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें