देव दीपावली पर इस बार भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी पहुंचेंगे। पुलिस प्रशासन के मुताबिक वह पांच नवंबर को दोपहर बाद बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से पुलिस लाइन और फिर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके बाद शाम को क्रूज से वह देव दीपावली का नजारा देखेंगे। इसी से वह गंगा आरती देखेंगे। देव दीपावली कार्यक्रम के बाद श्रीकाशी विश्वनाथ और बाबा काल भैरव का दर्शन पूजन करेंगे। छह नवंबर की सुबह वह प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को परखेंगे और शाम को लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।