सत्यम मोहन, आईडीईएस, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, कैंटोनमेंट बोर्ड वाराणसी बने यंग इंडियंस के मानद
छावनी बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यम मोहन को भारतीय उद्योग परिसंघ की युवा इकाई यंग इंडियंस वाराणसी का मानद सदस्य मनोनीत किया गया है। यंग इंडियंस वाराणसी के अध्यक्ष हर्ष जैन ने उन्हें मानद सदस्यता प्रदान की। इस अवसर पर अविनव पेशवानी, तेजस करवा, दिव्यांशु राय और रोहित गुप्ता भी उपस्थित रहे। हर्ष जैन ने कहा कि सत्यम मोहन का अनुभव और नेतृत्व यंग इंडियंस के सामाजिक प्रयासों को नई दिशा देगा। बैठक में यंग इंडियंस वाराणसी और कैंटोनमेंट बोर्ड वाराणसी के संयुक्त अभियान बनारसगिरी पर भी चर्चा हुई। सत्यम मोहन ने युवाओं की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने भविष्य में भी नागरिक सहभागिता और वाराणसी के समग्र विकास के लिए यंग इंडियंस के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।