फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने रोपवे का काम देखा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) प्रवीण पांडेय ने बृहस्पतिवार को कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को समय-समय पर निरीक्षण कर सुविधाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने वाराणसी में बन रहे रोपवे परियोजना का निरीक्षण किया और उसकी कार्यप्रणाली, यात्री उपयोगिता तथा निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार के साथ-साथ नॉन-फेयर रेवेन्यू के स्रोतों में नवाचार के माध्यम से वृद्धि सुनिश्चित की जाए, ताकि रेलवे की आय के नए रास्ते विकसित हो सकें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें