गाजीपुर। यात्रियों की बढ़ रही भीड़ को देखते हुए छपरा-पनवेल-छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन छपरा करने का निर्णय लिया गया। यह ट्रेन 22 और 29 जून को जाएंगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के मुताबिक 05197 छपरा-पनवेल ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 22 और 29 जून को छपरा से दोपहर 1.15 बजे प्रस्थान करेगी। बलिया के रास्ते 3.20 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी। इसके बाद शाम 4.05 बजे औड़िहार पहुंचेगी। जहां से जौनपुर, वाराणसी होते हुए प्रयागराज छिवकी के रास्ते पनवेल जाएगी। वापसी यात्रा में 05198 पनवेल-छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 23 और 30 जून को पनवेल से रात 9.40 बजे चलेगी। तीसरे दिन जौनपुर होते हुए सुबह 7 बजे औड़िहार आएगी। इसके बाद 7.40 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी और यहां से बलिया केरास्ते छपरा तक जाएगी। ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।