फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी के रास्ते जाएगी छपरा-एलटीटी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के मऊ-शाहगंज रेल खंड के दोहरीकरण कार्य के दौरान खुरहट, आजमगढ़ व सरायमीर स्टेशनों पर एफओबी के गर्डर निर्माण के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस दौरान 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 26 अक्तूबर को बदले मार्ग मऊ-औड़िहार-वाराणसी सिटी के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन

वहीं, 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस 28 अक्टूबर को मऊ-औड़िहार-जौनपुर के रास्ते जाएगी। 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस दो नवंबर को जौनपुर-औड़िहार-मऊ के रास्ते जाएगी। जबकि 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस 28 अक्तूबर को मार्ग में 30 मिनट व 30 अक्तूबर को 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 28 अक्तूबर को मार्ग में 40 मिनट व 30 अक्तूबर को 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।


सीतामढ़ी और गोरखपुर-वाराणसी सिटी पहले चलेगी
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के वाराणसी सिटी-सारनाथ रेल खंड के बीच समपार संख्या-23ए पर सड़क ऊपरिगामी पुल के लिए गर्डर लगाए जाएंगे। इससे 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 20, 25, 27 अक्तूबर को सीतामढ़ी से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। 15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 20, 25 व 27 अक्तूबर को गोरखपुर से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें