अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। स्रोत स्वयं
चौरसिया समाज बनारस महिला मंच ने रविवार को शिवाला स्थित एक होटल में तीजोत्सव का आयोजन किया। समूह की महिलाओं ने पारंपरिक कजरी, सावन गीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। इससे पहले पीएमसी हॉस्पिटल की निदेशक और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. श्वेता चौरसिया, राष्ट्रीय महासचिव गणेशनी चौरसिया और डॉ. रजनी चौरसिया ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पदाधिकारियों ने समाज की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखते हैं और महिलाओं की सहभागिता को मजबूत बनाते हैं। जागृति चौरसिया तीज क्वीन बनीं। प्रतियोगिताओं की विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अध्यक्ष श्यामा देवी चौरसिया, महासचिव प्रीतिबाला चौरसिया, साधना चौरसिया आदि मौजूद रहीं।