फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: युवती का पीछा कर गालीगलौज और धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी युवती की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोसी युवक के खिलाफ पीछा करने, मारपीट का प्रयास, मोबाइल तोड़ने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की। युवती के मुताबिक, 24 जुलाई की शाम कचहरी से घर लौटते समय आरोपी ने रास्ते में रोककर गालीगलौज की और मारपीट का प्रयास किया। युवक ने मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़िता ने फुलवरिया चौकी, कैंट थाने और पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की। आरोप है कि इसके बाद भी युवक पीछा करता रहा। 26 जुलाई को पुलिस चौकी जाते समय वसुंधरा गार्डेन गेट के पास आरोपी ने मारपीट का प्रयास किया। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें