फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सुरजेवाला के खिलाफ 23 अक्तूबर को तय हो सकता है आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला मामले की सुनवाई अब 23 अक्तूबर को होगी। 23 वर्ष पुराना मामला विशेष न्यायाधीश एमपी/ एमएलए कोर्ट अवनीश गौतम की अदालत के विचाराधीन है। अब सुरजेवाला के खिलाफ आरोप तय होना है।
विज्ञापन

संवासिनी प्रकरण के बाद मंडलायुक्त कार्यालय में तोड़तोड़ के मामले में आरोपी कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला मामले की सुनवाई बुधवार को एमएपी-एमएलए कोर्ट की अदालत में हुई। सुरजेवाला के अधिवक्ता संजीव वर्मा ने अदालत में बताया कि इस मामले से संबंधित एक याचिका हाईकोर्ट में लंबित है। इस पर 12 अक्तूबर को बहस होगी। इसलिए सुनवाई की नई तारीख देने का अनुरोध किया जा रहा है। इसके बाद अदालत ने सुनवाई की अगली तिथि 23 अक्तूबर तय कर दी। यहां बता दें कि 23 वर्ष पूर्व संवासिनी प्रकरण में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में तत्कालीन युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणदीप सिंह सुरजेवाला के नेतृत्व में आयुक्त कार्यालय में प्रदर्शन हुआ था। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाई गई थी। मामले में सुरजेवाला के खिलाफ पहले गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें