फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2022: आरक्षण सूची जारी होते ही कई दावेदारों के मंसूबों पर फिरा पानी, ये है वजह...

Fri, 02 Dec 2022 10:18 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

जिले में नगरीय निकाय के आगामी चुनाव में 12 अध्यक्ष व 208 सभासद के पदों पर चुनाव कराया जाएगा। इसको लेकर प्रशासन की तरफ से जहां हर तैयारी पूरी की जा रही हैं, वहीं दावेदारों की निगाह चेयरमैन व सभासद के आरक्षण पर टिकी हुई थी। सभासद के आरक्षण की सूची आने पर सारे समीकरण बदले-बदले नजर आ रहे है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरीय निकाय चुनाव में वार्डों के अनंतिम आरक्षण सूची गुरुवार की रात जारी कर दी गई। आरक्षण सूची देने के बाद जहां कई दावेदारों के चेहरे की खुशी थम नहीं रही थी तो कई दावेदारों के मंसूबों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन

चुनाव को लेकर यह दावेदार महीनों से जनसंपर्क कर माहौल बनाने में जुटे थे। ऐसे में इनके पास आपत्ति करने का अंति म मौका, कारण सही होने पर ही इनको राहत मि ल पाएगी।
जिले में नगरीय निकाय के आगामी चुनाव में 12 अध्यक्ष व 208 सभासद के पदों पर चुनाव कराया जाएगा। इसको लेकर प्रशासन की तरफ से जहां हर तैयारी पूरी की जा रही हैं, वहीं दावेदारों की निगाह चेयरमैन व सभासद के आरक्षण पर टिकी हुई थी। सभासद के आरक्षण की सूची आने पर सारे समीकरण बदले-बदले नजर आ रहे है। नगर पंचायत शाहगंज के भठियारी टोला प्रथम से मकसूद हसन इस बार सभासद का चुनाव लड़ने की दावेदारी कर रहे थे। यहां पर इनकी पत्नी सायरा बानो सभासद है। इनका कहना है कि उनके परि वार के सदस्य पि छले 27 साल सभासद होते आ रहे है। पहला मौका होगा जब आरक्षण मानक के अनुरूप न होने से वह या उनका परि वार चुनाव लड़ने से वंचित होगा। वहीं अलीगंज द्वितीय वार्ड के सभासद नि जामुद्दीन को काफी नि राशा हाथ लगी है। इस बार उनका वार्ड अनुसूचित जाति महि ला हो गया है, ऐसे में वह चुनाव लड़ने से वंचि त हो गए है। उनका कहना है कि अगर सीट सामान्य होती है वह चुनाव लड़कर वि जयी होते और वार्ड का पांच वर्ष तक और वि कास कार्य कराते। आरक्षण जारी होने के बाद दावेदारों संबंधित पार्टियों के जिलाध्यक्ष संपर्क तेज कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें