फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले मौसम ने बढ़ाई बीमारी, ओपीडी में भीड़, वार्ड फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में अचानक बदलाव लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। अस्पतालों की ओपीडी में सर्दी, खांसी, बुखार, पेट संबंधी बीमारी के मरीज बढ़े हैं तो वार्ड भी मरीजों से भरे पड़े हैं। डेंगू वार्ड के साथ ही अस्पतालों में जो वायरल फीवर के मरीजों के लिए विशेष वार्ड बनाए गए हैं, वो भी भरते जा रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पताल मिलाकर डेंगू, वायरल फीवर के कुल 150 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले पंद्रह दिन से मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, बीएचयू अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर के साथ ही अन्य अस्पतालों की इमरजेंसी और ओपीडी में आने वाले मरीजों में सर्दी, खांसी, बुखार, जोड़ों में दर्द के साथ ही पेट से जुड़ी बीमारी के मरीज अधिक आ रहे हैं। बुधवार को मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ के कमरे के बाहर लोग बच्चों को लेकर खड़े रहे। इसमें सांस लेने में तकलीफ के साथ ही कुछ बच्चों को उल्टी, दस्त की शिकायत भी थी। इसके अलावा बीएचयू अस्पताल में भी इमरजेंसी के चिल्ड्रेन वार्ड में हर बेड पर बच्चे भर्ती थे, कुछ को बेड का इंतजार रहा। चिकित्सक भी लोगों को बदलते मौसम में सेहत के प्रति अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी
बारिश में भीगने से बचे। बिना मच्छरदानी न सोएं
मौसमी फल, सब्जियों का सेवन करते रहे।
सर्दी, खांसी, बुखार आने पर चिकित्सक की सलाह के बिना दवा न लें
मांसपेशियों में दर्द, थकान आने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
तेज बुखार आने पर सिर पर पट्टी जरूर करें।
पानी को उबाल कर पीएं तो सेहत के लिए हितकर होगा।
- डॉ. पीके सिंह, फिजिशियन, दीनदयाल अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें