गंगा में कूदी महिला की तलाश करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के सामने घाट पुल से शनिवार सुबह एक विवाहिता ने गंगा में छलांग लगा दी। राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और एनडीआरएफ के जवानों की मदद से खोजबीन शुरू कराई, लेकिन खबर लिखे जाने तक कहीं कोई सुराग नहीं मिला है।
गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण बहाव तेज है। ऐसे में दूसरे घाटों के बीच भी खोजबीन कराई जा रही है। नगवा चौकी प्रभारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि पुल से कूदने वाली महिला चंदौली के धीना थाना क्षेत्र के हिनौता गांव की रहने वाली कुमकुम (20) है। मौके पर पहुंचे कुमकुम के पति रमेश के मुताबिक परिवारिक विवाद में उसने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया है। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।