फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चंदन शहीद बाबा को चादरपोशी कर पेश की अकीदत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजघाट स्थित हजरत चंदन शहीद बाबा का सालाना उर्स बृहस्पतिवार को अकीदत, एहतराम और रूहानियत के साथ मनाया गया। गुलपोशी और चादरपोशी के लिए देर रात तक भीड़ रही। जियारत के साथ मन्नतें मांगने का सिलसिला देर रात तक चला। शायरों ने बाबा की शान में नातिया कलाम पेश किए। फज्र की नमाज के बाद गुस्ल की रस्म अदा की गई। अकीदतमंदों ने दुआख्वानी कर अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। जायरीन ने बाबा को मलीदा चढ़ाया। दरगाह परिसर में दिनभर सूफियाना माहौल बना रहा और सलातो सलाम और फातिहा से फिजा रूहानी बनी रही। इशां की नमाज के बाद नातिया कलाम का सिलसिला रात तक चला। अकीदत पेश करने मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, भदोही से अकीदतमंद पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें