69वीं जिलास्तरीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। मंगलवार को भारत सेवक समाज इंटर कॉलेज हथियर की बालक और बालिका टीम के खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेले। इसमें रेडर चंचल और कैचर शिवानी के प्रदर्शन से कॉलेज की टीम ए ने टीम बी को हरा दिया। खेल शिक्षक गोपाल प्रसाद ने बताया कि बालिका वर्ग में रेडर चंचल और नंदिनी जबकि कैचर शिवानी और लक्ष्मी के प्रदर्शन से हथियर की ए टीम ने जीत हासिल की। बताया कि दोनों टीमों में से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी आगामी मुकाबले में खेलेंगी। बालक वर्ग में रेडर सत्यम और विवेक जबकि कैचर आशीष और दिव्यांशु ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में खेलने वाली टीम में जगह बनाई।