फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 150 रुपये तक बिका चकोतरा, 20 रुपये में अमरख

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला छठ पूजा के लिए रविवार को खरीदारी के लिए जबरदस्त भीड़ रही। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर सजी अस्थायी दुकानों पर लोग मोलभाव के साथ खरीदारी में जुटे रहे। चकोतरा पिछले साल से पांच गुना महंगा यानी 100 से 150 रुपये पीस बिका। जबकि अमरख, कच्ची हल्दी, अदरक 20-20 रुपये पीस बिके। सुथनी, कदंब और शरीफा 10-10 रुपये पीस था। फलों की बिक्री ज्यादा हुई। वहीं, दउरा, डलिया व सूप, लोटा-थाली, मेवे, नारियल आदि की भी खरीदारी हुई। पहड़िया मंडी के कारोबारी संतोष सिंह, बबलू यादव ने बताया कि इस बार बारिश और बाढ़ से फलों की कीमतें बढ़ी हैं। फल 20 से 30 फीसदी महंगे हैं। बारिश से चकोतरा ज्यादा खराब होने से महंगा बिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें