फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri: मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए वाराणसी से चलाई जाएंगी 50 बसें, पढ़ें, शेड्यूल

Tue, 21 Mar 2023 06:09 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी।मिर्जापुर

सार

नवरात्र इस बार 22 से 30 मार्च तक है। इस मौके पर विंध्याचल में मेला लगता है। जहां मां विंंध्यवासिनी के दर्शन के लिए दूर-दूर से दर्शनार्थी जाते हैं। इनमें परिवहन निगम के वाराणसी परिक्षेत्र में जौनपुर, वाराणसी से खासकर बड़ी संख्या में यात्री जाते हैं, जिनकी सुविधाओं को देखते हुए परिवहन निगम ने 50 और बसों को चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में दर्शनार्थी विंंध्याचल जाते हैं। इनकी सुविधाओं को देखते हुए परिवहन निगम ने वाराणसी परिक्षेत्र में कुल 50 बसों को विभिन्न रूटों से चलाने का निर्णय लिया है। अधिकारियों का दावा है कि हर आधे घंटे पर कम से कम बस की क्षमता के 50 प्रतिशत यात्री होने पर बस को रवाना किया जाएगा।

नवरात्र इस बार 22 से 30 मार्च तक है। इस मौके पर विंध्याचल में मेला लगता है। जहां मां विंंध्यवासिनी के दर्शन के लिए दूर-दूर से दर्शनार्थी जाते हैं। इनमें परिवहन निगम के वाराणसी परिक्षेत्र में जौनपुर, वाराणसी से खासकर बड़ी संख्या में यात्री जाते हैं, जिनकी सुविधाओं को देखते हुए परिवहन निगम ने 50 और बसों को चलाने का निर्णय लिया है। परिवहन निगम वाराणसी के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा के मुताबिक पहली बस सुबह पांच बजे रवाना होगा, जबकि हर आधे घंटे पर बस में यात्रियों की उपलब्धता का 50 प्रतिशत होने पर उसे रवाना किया जाएगा। व्यवस्था के संचालन के लिए अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कहां से चलेंगी किस डिपो की कितनी बस

मार्ग - डिपो - संचालित बसों की संख्या - आवंटित बस

वाराणसी-विंध्याचल- कैंट -            0 - 10

वाराणसी-विंध्याचल- काशी - 1 - 10

वाराणसी-विंध्याचल- चंदौली - 1 - 07

वाराणसी-विंध्याचल- ग्रामीण - 4 - 00

जौनपुर-विंध्याचल- जौनपुर - 4 - 10

गाजीपुर-विंध्याचल- गाजीपुर - 0 - 08

सोनभद्र-विंध्याचल- सोननभद्र - 0 - 10

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें