भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दूसरे मैच में भी पाकिस्तानी टीम को हरा दिया। लंदन के ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में खेले गए एफआईएच प्रो लीग के मुकाबले में जीत मिलते ही वाराणसी में हॉकी प्रेमियों ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया है। पिछले 16 मैचों में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 14 मैचों में जीत हासिल की।