काशी सत्संग मंडल की ओर से विश्वनाथ कॉरिडोर में शनि मंदिर के समीप चल रही श्रीरामकथा और नवाह्न पारायण में मंगलवार को श्रीराम विवाह की धूम रही। भगवान स्वरूप चारों भाइयों को सेहरा बांधा गया। श्रीराम ने जब धनुष तोड़ा और माता सीता के गले में जयमाला डाली तो धाम मंगल गीतों से गूंज उठा। महिलाओं ने मंगल गीत सुनाया। 111 भूदेवों ने मानस पाठ किया। स्वामी वित्ती महाराज, एसीपी अनिल कुमार यादव आदि रहे।