फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जलसा पांच और छह सितंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। 12 रबीउल अव्वल के मौके पर मरकजी तबलीग सीरत कमेटी की ओर से पांच और छह सितंबर को नगर के अजिमुल्लाह चौराहे वाली ईदगाह में जलसे का आयोजन किया जाएगा। रविवार को मोहल्ला कोटबाड़ा स्थित कमेटी के पदाधिकारी महमूद अकबर अंसारी के आवास पर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। कमेटी के सद्र हाजी इम्तियाज अंसारी ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का यह जलसा कमेटी का शानदार 60वां वर्ष होगा। बताया कि पहले दिन पांच सितंबर को मशहूर आलिम हजरत अल्लामा मौलाना मो. आजम गोंडवी, सोहराब कादरी और दूसरे दिन छह सितंबर को हजरत अल्लामा मौलाना मुफ़्ती तबरेज आलम बरैली शरीफ व शायर ओवैस रज़ा प्रतापगढ़ी भाग लेंगे। बताया कि जलसे में महिलाओं और पुरुषों के बैठने के लिए अलग अलग और बेहतर व्यवस्था कराने की उन्होंने बात कही। बैठक में लोगों का आह्वान किया गया कि हजरत मोहम्मद सल्ल. की यौमे पैदाईश सादगी से मनाएं। कहा कि कमेटी जुलूस में डीजे के इस्तेमाल की हिमायत नहीं करती। बैठक में महमूद अकबर अंसारी, मौलवी अलाउद्दीन अंसारी, जाहिद अली अंसारी, जमील अंसारी नेता, मकबूल अहमद, बाबर अली, हाजी आजाद खां, सज्जाद अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें