फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आश्रय स्थल में रैंप न बनाने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहता। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने सोमवार की शाम बंदेपुर गांव में निर्माणाधीन वृहद गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से इस आश्रय स्थल का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

आश्रय स्थल में रैंप न बनाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने चहारदीवारी, रैंप और प्रकाश की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने अवर अभियंता से काम जल्द पूरा कराने को कहा। इस दौरान बीडीओ डॉ. रक्षिता सिंह, ग्राम विकास अधिकारी संजय सोनकर और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
उधर, सेवापुरी विकास खंड के ग्राम पंचायत देईपुर में स्थित पशु आश्रय केंद्र का सोमवार को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस सी शुक्ला ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम प्रधान तथा केयरटेकर को निर्देश दिया कि पशुओं को ठंड से बचाव के लिए और तिरपाल की व्यवस्था करें। पशुओं के बीमार होने पर चिकित्सकों को सूचित करें और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें