सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) 18 मई से 22 जून तक समर वेकेशन में 11वीं और 12वीं के विद्यार्थी को बिजनेस स्टार्टअप की ट्रेनिंग देगा। इसमें डांस, म्यूजिक, स्पोर्ट्स जैसी ढेरों एक्टिविटीज के साथ ही बिजनेस स्टार्टअप भी विद्यार्थी की ट्रेनिंग का हिस्सा होगा। सीबीएसई की कोऑर्डिनेटर गुरमीत कौर ने बताया कि विद्यार्थियों की रुचि अब स्टार्टअप में ज्यादा है। इसे देखते हुए यह शुरु किया जा रहा है। साथ ही क्लास में भी विद्यार्थी इससे जुड़े सवाल पूछते हैं। इसे देखते हुए सीबीएसई ने ये फैसला लिया है। क्लास के दौरान विद्यार्थियों की रूचि के हिसाब से उन्हें गाइड किया जाएगा। क्लास के साथ ही विद्यार्थियों को बिजनेस मैन से भी मिलवाया जाएगा, जिससे वह बिजनेस को बेहतर तरीके से सीख सके।