सीबीएसई स्कूलों में विद्यार्थियों को फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे विद्यार्थी आगे चलकर इस फील्ड में भी अपना कैरियर बना सकेंगे। सीबीएसई की सिटी को-ऑर्डिनेटर गुरदीप कौर ने बताया कि कई स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अन्य एक्टिविटी में शामिल किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों के लिए कई रास्ते खुल जाते हैं। विद्यार्थियों को ट्रेनिंग के समय कैमरे का प्रकार, कैमरा पकड़ने के तरीके, लाइटों की जानकारी और वीडियो बनाने तरीके बताए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 12वीं के बाद विद्यार्थियों को फील्ड का चयन करने में दिक्कत आती है। इसी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की दूसरी एक्टिविटी भी कराई जा रही है।