फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शव की अंत्येष्टि में गए युवक का पैसा चुराते हुए पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ससुर की मां के शव की अंत्येष्टि के बाद सिंधिया घाट पर एक युवक की जेब से 4500 रुपये चुराकर भागते हुए दो लोग पकड़े गए। दोनों को पकड़ कर चौक थाने की पुलिस को सौंप दिया गया। अहिरावीर, जगदीशपुर निवासी विनोद कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को मणिकर्णिका घाट पर ससुर की मां की अंत्येष्टि के लिए गए थे। अंत्येष्टि के बाद सिंधिया घाट पर गंगा स्नान के लिए कपड़े उतारे। उसी दौरान दो लोग उनकी जेब से 4500 रुपये चुरा कर भागते हुए पकड़े गए। चौक थानाध्यक्ष ने बताया कि लवकुश वर्मा और नंदबिहारी वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें