फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 15 हजार रुपये समेत 8 लाख के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के सिरीहीरा गांव में बंद मकान में चोरी हुई। चोरों ने नकदी समेत आठ लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ किया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। घटना के समय परिवार के सदस्य बच्चे के इलाज के लिए अस्पताल गए थे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए। पीड़िता आरती देवी पत्नी मनोज कुमार बीमार पुत्र के इलाज के लिए राजातालाब के निजी अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से रह रही थीं। बुधवार दोपहर अस्पताल से लौटने पर देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। यह देखकर वह रोने-बिलखने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। आरती देवी ने बताया कि उनके पति काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। घर में रखी सोने की चेन, चांदी की पाजेब, पायल, लच्छा, मीना, लवंग, 15 हजार रुपये और स्मार्टफोन चोरी हो गया। जेठानी नंदिनी देवी, जो कोलकाता में रहती हैं और इन दिनों गांव आई थीं, उनके हार, मंगलसूत्र, मांगटीका, कान की झाली, हाथ की मेहंदी सहित चांदी की करधनी, पाजेब व अन्य आभूषण भी चोर उठा ले गए। गहने एक डिब्बे में रखे थे। थाना प्रभारी
विज्ञापन

विकास कुमार मौर्य ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें