फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर पुलिस ने बभनौटी निवासी एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर आरोपी के घर दबिश दी लेकिन वह घर से फरार है। ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के पचवल निवासी अशोक सिंह नौ अगस्त को बभनौटी स्थित एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल डलवाने पहुंचे। वहीं पर बभनौटी निवासी अख्तर तेल को लेकर प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर अभद्र टिप्पणी कर रहा था। अशोक ने उसकी टिप्पणी को रिकार्ड कर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया। औराई कोतवाली के पुलिस उपनिरीक्षक उमाकांत अपने हमराहियों के साथ जांच पड़ताल की तो अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक अख्तर बभनौटी का निवासी निकला। पुलिस ने अख्तर के खिलाफ संबंधित धारा में मामला दर्ज कर उसके घर दबिश दी, जहां घर वालों ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद वह डर से भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें