फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अपहरण मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव। बेटी के अपहरण मामले में पिता ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पिता ने बताया कि 24 फरवरी की शाम बेटी को सोनकर बस्ती का रहने वाला सचिन बाइक से सिगरा के छित्तपुर ले गया। जहां उसे रवि सोनकर और अन्य को सौंपा। तीनों ने बेटी को अगवा कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर में नौकरी लगवाने के नाम पर 4.77 लाख की ठगी
वाराणसी। बीएचयू के ट्राॅमा सेंटर में नौकरी लगवाने के नाम पर 4.77 लाख धोखाधड़ी मामले में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। कोर्ट के आदेश पर लंका पुलिस ने विवेचना शुरू की है। छित्तूपुर निवासी राधेश्याम विश्वकर्मा का आरोप है कि लखनऊ के रामलीला मैदान श्रीनाथ नगर निवासी मोहित कुमार श्रीवास्तव पड़ोस के मकान में किराये पर रहता था। खुद को बीएचयू ट्रामा सेंटर में उच्च प्रशासनिक अधिकारी बताकर बेटे प्रिंस कुमार को बीएचयू में नौकरी दिलवाने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में 4,77,000 रुपए ले लिए। फिर तीन माह बाद मकान छोड़कर फरार हो गया। आरोप है कि कई और लोगों से भी नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी कर चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें