फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: भाजपा नेता के बेटे पर चाकू से हमला करने वालों के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस कर रही तफ्तीश

Wed, 11 Dec 2024 12:30 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

भाजपा नेता के बेटे पर चाकू से हमला करने वाले के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। आरोप है कि 30 नवंबर को झगड़े के दौरान बीच बचाव करने गए जिसके बाद बेटे पर चाकू से हमला किया गया। इसकी शिकायत के बाद पहले पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था लेकिन अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज कर लिया गया।  
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के जिला महामंत्री सुरेंद्र पटेल ने मंगलवार को चितईपुर थाने में केस दर्ज कराया। उनका आरोप है कि 30 नवंबर को झगड़े के दौरान बीच बचाव करने गए बेटे विकास पर चाकू से हमला किया गया था। मामले में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इस मामले की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों से की गई। अधिकारियों के हस्तक्षेप से ही मुकदमा दर्ज किया गया। उनका कहना है कि सुंदरपुर टड़िया के पास दो पक्ष आपस में लड़ रहे थे। एक पक्ष की ओर से शिवम गुप्ता की पिटाई की जा रही थी। उसे बचाने के लिए बेटा विकास पटेल गया तो उसपर चाकू से हमला कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें