वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के बिरदोपुर में जलभराव की समस्या को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान पार्षद सीमा वर्मा के साथ अभद्रता और पति शिवा वर्मा के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। शुक्रवार को शिकायत के आधार पर पप्पू यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित शिवा वर्मा ने पुलिस को बताया कि 6 सितंबर को गिरि नगर एक्स कॉलोनी में लोग जलभराव की समस्या को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान बिरदोपुर निवासी पप्पू यादव ने पार्षद सीमा वर्मा के साथ गाली-गलौज की। विरोध किया तो पप्पू यादव ने उन पर हमला कर दिया। आरोपी ने उन पर कीचड़ का पानी फेंका और जान से मारने की धमकी भी दी। भेलूपुर इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो