फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मकान में जबरन कब्जा करने के मामले में मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शिवाला की नंदिता चटर्जी की शिकायत पर अदालत के आदेश से भेलूपुर थाने में उनकी बहन नई दिल्ली के शेखसराय की अर्चना चटर्जी और अन्य अज्ञात पर घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और मकान पर कब्जा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। नंदिता ने बताया कि उनकी चार बहनें हैं। तीन की शादी हुई है। नंदिता ने पिता की देखरेख करने के कारण शादी नहीं की। पिता ने शिवाला में 18 लाख रुपये में एक मकान खरीदा था। वसीयत पिता ने नंदिता को की थी। 2021 में पिता की मौत के बाद नंदिता का नाम मकान मालिक की हैसियत से दर्ज हुआ। दिल्ली में रहने वाली उनकी बहन अर्चना चटर्जी कब्जा करने की नीयत से छह-सात महिलाओं और छह-सात पुरुषों के साथ जबरन घर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगी। विरोध करने पर नंदिता की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें