फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: महंत विवेक दास सहित नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कबीरचौरा मूलगादी मठ के महंत विवेक दास सहित नौ लोगों के खिलाफ चेतगंज थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई अदालत के आदेश से कबीरचौरा स्थित कबीर मठ निवासी 80 वर्षीय बाबा प्रह्लाद दास के प्रार्थना पत्र के आधार पर की गई है। मुकदमे में महंत विवेक दास के अलावा अन्य आरोपियों में कबीर मठ के रामदास व प्रमोद दास, कबीरचौरा के डॉ. दीपक मलिक, चेतगंज के त्रिभुवन प्रसाद, सीतापुर रामनगर के आनंद दास और नगर निगम के चेतगंज वार्ड के कर अधीक्षक, सर्किल क्लर्क व इंस्पेक्टर के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

बाबा प्रह्लाद दास के अनुसार, श्री सद्गुरु कबीर मंदिर सोसाइटी रजिस्टर्ड संस्था है। संस्था के 23वें आचार्य वर्ष 1993 में विवेक दास बनाए गए। विवेक दास ने वाराणसी के जिला जज की अनुमित के बगैर अलग-अलग स्थानों पर स्थित संस्था के मकान और जमीन बेच दी। विवेक दास ने व्यक्तिगत ट्रस्ट सिद्धपीठ कबीरचौरा मठ मूलगादी बनाया। इसके बाद श्री सद्गुरु कबीर मंदिर सोसाइटी व मठ की संपत्ति पर अपने व्यक्तिगत ट्रस्ट के नाम दर्ज करा लिया। विवेक दास के इस फर्जीवाड़े में नगर निगम के कर्मियों के साथ ही अन्य लोग भी सहयोगी बने। सक्षम अधिकारियों को जब इसकी जानकारी दी गई तो विवेक दास ने अध्यक्ष और ट्रस्टी पद से इस्तीफा देकर प्रमोद दास को महंत बना दिया। विवेक दास अब विदेश भागने की फिराक में हैं। विवेक दास द्वारा किए गए फर्जीवाड़े के संबंध में पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो उन्हें विवश होकर अदालत की शरण में जाना पड़ा। इस संबंध में इंस्पेक्टर चेतगंज वेद प्रकाश राय ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें