दहेज के लिए शादी तोड़ने पर दूल्हा समेत ससुराल के चार सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया। महिला आयोग के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मामला वाराणसी का है। पीड़ित रायपुर अनेई निवासी अमरनाथ उर्फ शिवशंकर का आरोप है कि दहेज में दो लाख नकदी और बुलेट नहीं देने पर दूल्हा पक्ष ने शादी तोड़ दी।
सगाई के बाद लगातार शादी की तिथि आगे बढ़ाता रहा और अंत में शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने गुहार नहीं सुनी तो महिला आयोग की शरण में जाना पड़ा। बड़ागांव पुलिस के अनुसार भदोही के चौरी अंतर्गत बरवां गांव निवासी पन्ना लाल, उसके पुत्र प्रदीप समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।