फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दो लाख नकद और बुलेट न मिलने पर शादी से इंकार, दूल्हा समेत चार पर मुकदमा दर्ज

Sat, 17 Sep 2022 06:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार


दहेज में दो लाख रुपए नकद और बुलेट बाईक न देने पर वर पक्ष ने शादी से से इंकार कर दिया। महिला आयोग के आदेश पर दूल्हा समेत ससुराल के चार सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज के लिए शादी तोड़ने पर दूल्हा समेत ससुराल के चार सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया। महिला आयोग के आदेश पर  पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मामला वाराणसी का है। पीड़ित रायपुर अनेई निवासी अमरनाथ उर्फ शिवशंकर का आरोप है कि दहेज में दो लाख नकदी और बुलेट नहीं देने पर दूल्हा पक्ष ने शादी तोड़ दी।

विज्ञापन


सगाई के बाद लगातार शादी की तिथि आगे बढ़ाता रहा और अंत में शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने गुहार नहीं सुनी तो महिला आयोग की शरण में जाना पड़ा। बड़ागांव पुलिस के अनुसार भदोही के चौरी अंतर्गत बरवां गांव निवासी पन्ना लाल, उसके पुत्र प्रदीप समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें