फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: कांग्रेस नेता अजय राय के खिलाफ वाराणसी में मुकदमा दर्ज, पढ़ें अब किस मामले में फंसे ?

Sat, 18 Feb 2023 02:27 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा वाराणसी एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक अजय कुमार पाठक की तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अजय राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड करने की अनुमति न देने संबंधी बयान देने को लेकर पूर्व मंत्री अजय राय के खिलाफ फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा वाराणसी एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक अजय कुमार पाठक की तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय पर वैमनस्य की भावना पैदा करने के आशय से झूठा बयान देने और मानहानि सहित अन्य आरोप हैं। इस बीच, कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन को ज्ञापन सौंपा और इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन

अजय कुमार पाठक के अनुसार, बीते 13 फरवरी की रात कांग्रेस नेता अजय राय ने एयरपोर्ट प्रशासन पर आरोप लगाते हुए एक वीडियो ट्वीट किया था। अजय राय ने कहा था कि सांसद राहुल गांधी के विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड करने की अनुमति नहीं दी गई। अजय राय ने यह भी आरोप लगाया था कि ट्रैफिक जाम, राज्य सरकार के दबाव और राष्ट्रपति की यात्रा के कारण वाराणसी एयरपोर्ट प्रशासन ने राहुल गांधी के विमान को लैंड करने की इजाजत नहीं दी। 

विज्ञापन

कांग्रेस नेता अजय राय - फोटो : अमर उजाला
अजय कुमार पाठक ने कहा कि सही तथ्य यह था कि 13 फरवरी को जिस विमान से सांसद राहुल गांधी को कन्नूर से वाराणसी आना था, उससे संबंधित एयरवेज कंपनी ने रात 10:30 बजे लैंड करने के लिए अनुमति मांगी थी। राहुल गांधी के कार्यक्रम में बदलाव के कारण उनके विमान से संबंधित एयरवेज कंपनी ने एयरपोर्ट प्रशासन को सूचना दी कि अब वह वाराणसी नहीं आएंगे। इसके साथ ही एयरवेज कंपनी ने कन्नूर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से नई दिल्ली की उड़ान के लिए अनुमति मांगी थी। 
अजय कुमार पाठक ने कहा कि कांग्रेस नेता अजय राय ने सरासर झूठ बोला और अनावश्यक रूप से झूठे विवाद में राष्ट्रपति कार्यालय को भी घसीटा। इसके साथ ही उन्होंने अफवाह फैलाकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की मानहानि भी की। इसलिए फूलपुर थाने में तहरीर देकर अजय राय के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में फूलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अजय राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

सरकार के दबाव में किया जा रहा प्रताड़ित
कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने खुद पर मुकदमा दर्ज होने के संबंध में कहा कि सरकार के दबाव में मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। यह मुकदमा सरकार की प्रताड़ना का ही उदाहरण है। हमने किसी की कोई मानहानि नहीं की है और न झूठ बोला है। हमने अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार के तहत अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें