फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बीएचयू के छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, छात्रावास में 18 मई की रात हुई थी मारपीट

Mon, 22 May 2023 05:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू में रविवार शाम हुए मारपीट के मामले को लेकर धरना और हंगामे के बाद अब दूसरे पक्ष पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लंका थाने की पुलिस ने बीएचयू के दो छात्रों और एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
बीएचयू के सिंह द्वार पर छात्रों ने किया था प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में रविवार शाम हुए मारपीट के मामले को लेकर धरना और हंगामे के बाद अब दूसरे पक्ष पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लंका थाने की पुलिस ने बीएचयू के दो छात्रों और एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। इनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


इतिहास विभाग से एमए प्रथम वर्ष का छात्र शिवांग मिश्रा बिरला सी छात्रावास में रहता है। शिवांग ने बताया कि वह कमरा नंबर 215 में रहता है। आरोप लगाया कि 18 मई की रात में शाश्वत और शिवम अपने 8 अज्ञात साथियों के साथ उसके कमरे में आए। सभी ने गाली-गलौज करते हुए उसकी बेल्ट आदि से पिटाई की। गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की।

कहा कि आरोपियों ने मेरे खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा दिया था। जिसके विरोध में छात्रों ने रविवार शाम सिंहद्वार बंद कर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद एसीपी भेलूपुर के आदेश पर लंका थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें