फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2049 व्यक्तियों को जारी किया गया ई-पास

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ई-पास पोर्टल काफी कारगर साबित हो रहा है। 16 मई से शुरू हुए इस पोर्टल के माध्यम से अब तक कुल 1034 आवेदन फार्म आए। जिसमें कुल 2415 व्यक्ति शामिल रहे। इसमें 2049 व्यक्तियों को पास जारी किया गया। पास पाते ही सभी अपने घरों को रवाना हो गए। जनपद में विद्यार्थियों, पर्यटकों, तीर्थयात्रियों, श्रमिकों व अन्य उन सभी लोगों के लिए जो लॉकडाउन में फंसे हुए थे, ऐसे लोगो को ई-पास जारी करने के लिए एक ई-पोर्टल http//epassvns.com बनाया गया है। 7 से 11 मई तक इस पोर्टल के माध्यम से उतर प्रदेश के अन्य जनपदों व विभिन्न राज्यों के 3791 व्यक्ति लाभ लेते हुए अपने घर वापस गए। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देश पर 16 मई से यह पोर्टल पुन: शुरू किया गया है। ई-पास के लिए एसबीएम हास्पिटल, भेलूपुर को केन्द्र के रूप में बनाया गया है। जहां सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आवेदनकर्ता मेडिकल स्क्रीनिंग कराने के बाद अपना पास प्राप्त कर सकते है। आवेदक को फोटों अपलोड करना आवश्यक होगा। इस पोर्टल पर मेडिकल इमरजेन्सी के साथ-साथ अन्य सभी प्रकार के लोगों को आवेदन करना अनुमन्य होगा। जनपद के बाहर जाने के और आने के लिए लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें