फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में लगी कॅरिअर चौपाल, 250 से ज्यादा छात्राओं ने उद्योग विशेषज्ञों से किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरपुर स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में बृहस्पतिवार को मेधा लर्निंग फाउंडेशन की ओर से कॅरिअर चौपाल लगी। इसमें 250 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए 11 इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स ने छात्राओं के सवालों के जवाब दिए। छात्राओं ने कॅरिअर के अवसरों, रोजगार की संभावनाओं, आवश्यक कौशल और भविष्य की चुनौतियों को लेकर विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की। इसमें एजुकेशन फाउंडेशन, एडुटेक, यूथ फाउंडेशन, फैशन एवं टेक्सटाइल इंडस्ट्री, मीडिया, प्लास्टिक टूल्स और बनारस की गुलाबी मीनाकारी से जुड़े प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। उद्घाटन संस्थान के प्रधानाचार्य वीके सिंह ने किया। आयोजन में टीपीओ डॉ. उमेश चंद्र सोनकर ने विशेष सहयोग और समन्वय किया। संस्थान के शिक्षक हिमांशु मौर्य, प्रिया यादव और डॉ. प्रतिभा सिंह भी उपस्थित रहीं। सीनियर प्रोग्राम मैनेजर जयंत सिंह ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। उनके साथ देव सिंह, अंशु श्रीवास्तव, चेतना, रितु, गीता, अंकित और यश ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें