वाराणसी। सिगरा चौराहे पर पास लेने के विवाद में स्कूटर सवार ने कार चालक की पिटाई कर दी। वाहन स्वामी की तहरीर पर सिगरा थाने में रविवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलि सीसी फुटेज की मदद से हमलावर की तलाश की जा रही है। भेलूपुर थाना क्षेत्र के डेडियावीर निवासी रविंद्र सिंह के अनुसार वह शनिवार की रात दो बजे बक्सर (बिहार) से घर लौट रहे थे। सिगरा चौराहे पर पास लेने के विवाद में स्कूटर सवार ने कार चालक विनोद यादव की पिटाई कर दी। राहगीरों को जुटते देख कर स्कूटर सवार भाग निकला। ब्यूरो