फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मकान से टकराई कार, दो मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भड़सर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर में सोमवार को चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर सड़क मकान से टकराने के बाद फर्नीचर का काम कर रहे दो मजदूरों को चपेट में ले ली। हादसे में दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार चल रहा है। जंगीपुर थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि शेखपुर निवासी गुरु प्रसाद विश्वकर्मा और रतन गुप्ता मकान के बाहर फर्नीचर बनाने में लगे हुए थे। इसी दौरान वाराणसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार चालक की झपकी आने से अनियंत्रित हो गई। कार पहले मकान से टकराई और फिर काम कर रहे दोनों मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई है। दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें