फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ महीने से नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे हैं अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से कृषि प्राविधिक सहायक पर चयनित अभ्यर्थियों को आठ महीने से नियुक्ति पत्र मिलने का इंतजार है। आयोग द्वारा नियुक्ति पत्र न मिलने से परेशान अभ्यर्थी भाग दौड़ कर रहे हैं। शनिवार को अभ्यर्थियों ने अजगरा विधायक कैलाश सोनकर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र जारी कराने की मांग की है। कृषि प्राविधिक सहायक ग्रुप सी के चयनित अभ्यर्थियों ने बताया कि 18 सितंबर 2020 को ही उनका परिणाम जारी किया गया था और अभिलेखों का सत्यापन भी 29 अक्तूबर 2020 तक पूर्ण कर लिया गया है। इसके बाद 4 फरवरी 2021 को अनुपूरक सूची जारी की गई। अभिलेखों का सत्यापन 25 फरवरी 2021 तक कर लिया गया। अब परिणाम जारी होने के 8 महीने बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं मिला है। जबकि यह तीन माह में मिलना चाहिए था। इस दौरान उन्नति गुप्ता, दीक्षा जायसवाल, कुलदीप, हेमलता भारती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें