फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जनवरी में शहर और ग्रामीण इलाकों में खोजे जाएंगे कैंसर मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जनवरी से कैंसर ग्रसित और इसके लक्षण वाले मरीजों की खोज के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्क्रीनिंग अभियान चलाया जाएगा। शहरी और ग्रामीण इलाकों में कैंसर वाले मरीजों की तलाश कर उनकी सूची बनाई जाएगी। पिछले सप्ताह सीडीओ की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में फैसले के बाद अब अभियान की तैयारी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर अभियान चलाकर टीबी, कुपोषित बच्चे, फाइलेरिया आदि बीमारी के मरीजों की तलाश कर जांच करवाई जाती हैं। जनवरी में स्क्रीनिंग अभियान चलाया जाना है। साथ ही टीबी मरीजों के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि कैंसर स्क्रीनिंग अभियान को लेकर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को जानकारी दी जा चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें