वाराणसी। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन है। राहुल गांधी को खामोश करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। हम कानूनी और राजनीतिक दोनों तरह से इस लड़ाई को लड़ेंगे। हम डरने या चुप रहने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी सच के सिपाही हैं और सच कहने के लिए माफी नहीं मांगी बल्कि सजा को चुना। ब्यूरो