बीएचयू की छात्राओं की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परिसर बस सेवा शुरू की गई है। यह बस प्रतिदिन सायं 7 से रात्रि 10 बजे तक महिला महाविद्यालय से श्री विश्वनाथ मंदिर के बीच चलेगी व कन्या छात्रावास से होकर गुजरेगी।
बस महिला महाविद्यालय से सायं 7 बजे, रात्रि 8 बजे, तथा रात्रि 9 बजे आरंभ होगी व त्रिवेणी कांपलेक्स, कामकाजी छात्रावास, पावगी छात्रावास, न्यू पीएचडी गर्ल्स छात्रावास, डॉ. जेसी बोस व कुंदन देवी छात्रावास, नवीन गर्ल्स छात्रावास, भारतेंदु हरिश्चंद्र छात्रावास से श्री विश्वनाथ मंदिर होते हुए महिला महाविद्यालय पहुंचेगी। वापसी में सायं 7.30 बजे, रात्रि 8.30 तथा रात्रि 9.30 श्री विश्वनाथ मंदिर से आरंभ होकर कन्या छात्रावासों से होते हुए महिला महाविद्यालय पहुंचेगी।