फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 27 से अभियान, वोटर कार्ड बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग तैयारियों में जुट गया है। आयोग का लक्ष्य है कि कोई भी मतदान से न चूके। जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण भी कराया गया है। 27 अक्तूबर से 9 दिसंबर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण का वृहद अभियान चलाया जाएगा। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा के लिए मंडलायुक्त को नामित किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि अभियान के दौरान वोटर कार्ड बनेंगे। साथ ही नाम, पता या अन्य संशोधन भी करवा सकते हैं। मतदाता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। वोटर हेल्पलाइन एप या वेबसाइट से विवरण मतदाता सूची में देख सकते हैं। नये मतदाता बनने के लिए भी आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें