सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान रविवार को युवा मंच की बैठक हुई। श्रीनाथ सत्संग भवन रवींद्रपुरी में हुई बैठक में पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। मुख्य अतिथि शास्त्रार्थ महाविद्यालय दशाश्वमेध के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार शुक्ला रहे। अति विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर उपाध्यक्ष पं. अभिषेक मिश्रा व अभिनव त्रिपाठी प्रधान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय, प्रादेशिक, मंडल एवं जनपद स्तर के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। वक्ताओं ने वर्तमान सामाजिक परिवेश में ब्राह्मण समाज की दशा और दिशा पर विचार रखते हुए समाज को संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने आचरण में सुधार, संस्कारों के संरक्षण और समाज में उत्तम आदर्श प्रस्तुत करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में ब्राह्मण समाज की ओर से सरकार से ईडब्ल्यूएस श्रेणी में आयु सीमा में छूट देने की मांग भी उठाई गई। साथ ही पूरे भारत में ब्राह्मणों को एक मंच पर एकजुट करने का संकल्प लिया गया। अध्यक्षता युवा मंच के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार उपाध्याय ने की। संचालन महामंत्री हेरम्ब मिश्रा ने किया। बैठक में शांतनु त्रिपाठी, स्नेह द्विवेदी, गोपाल त्रिपाठी, सुनील कुमार उपाध्याय, अंजनी तिवारी, बृजेश तिवारी, अतुल पांडे, परितोष द्विवेदी, जितेंद्र मिश्र, दयानंद मिश्रा, केएस पाठक, राकेश चौबे आदि मौजूद रहे।