फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: किसी भी तरह ही समस्या होने पर आपात नंबर पर करें फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभु कुमार ने शुक्रवार को उपभोक्ताओं को फोन कर बिलिंग की समस्याओं पर फीडबैक लिया। बकायेदारों को फोन कर बिलिंग में परेशानी का कारण पूछा। फोन घुमाओ अभियान तीन सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

अभियान की शुरुआत कर एमडी ने मिर्जापुर के पांच और वाराणसी के पांच उपभोक्ताओं को फोन किया। उपभोक्ताओं ने एमडी से बढ़े मीटर और बाधित बिजली आपूर्ति की शिकायत की। डिस्कॉम निदेशक ने बिजली विभाग के आपात नंबर 192 पर शिकायत दर्ज कराने की बात कही। कहा कि बिल समय से नहीं मिलने समेत अन्य शिकायतें निगम की मेल और फोन नंबर पर कर सकते हैं।
कार्यदायी संस्था को मिली स्मार्ट मीटरिंग की जिम्मेदारी
वाराणसी। डिस्कॉम निदेशक ने चौथे जनरेशन की स्मार्ट मीटरिंग की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था को सौंप दी है। उन्होंने भिखारीपुर में कार्यदायी संस्था से तय समय पर काम पूरा करने को कहा। इस मौके पर निदेशक कॉमर्शियल राजेंद्र प्रसाद, प्रभारी डिस्कॉम चंद्रजीत सिन्हा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

बिलिंग प्रणाली सेवा रहेगी बाधित
वाराणसी। बिलिंग प्रणाली उच्चीकरण की वजह से दो से तीन सितंबर तक रात 12 बजे तक बिलिंग कार्य नहीं होंगे। अधीक्षण अभियंता आईटी सेल आरके बंसल ने बताया कि अगले दो दिनों तक बिलिंग प्रणाली को बेहतर बनाने का कार्य होगा। बिलिंग कार्य, संसोधन, ऑनलाइन बिल जमा करने, लोड बढ़ाने के कार्य नहीं होंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें