चिरईगांव विकास खंड सभागार में दलहन एवं तिलहन फसलों के बढ़ावा देने हेतु निशुल्क चना, मटर एवं सरस
- फोटो : Archive
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट दी। विकास खंड सभागार में सोमवार को 58 किसानों में किट का वितरण हुआ। उपकृषि निदेशक अमित जायसवाल ने किसानों को मिनी किट में मौजूद बीजों के उपयोग, समय से बुवाई, संतुलित उर्वरक प्रयोग, फसल प्रबंधन और आधुनिक कृषि तकनीकों के संबंध में जानकारी दी। मंत्री ने विश्व बैंक से पोषित परियोजनाओं के संबंध में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, जाॅइंट मजिस्ट्रेट रिया सैनी, उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल, जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह आदि माैजूद रहे।