फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्हनी उपचुनाव: कोरोना काल में मतदाताओं ने खूब की वोटिंग, 56.65 प्रतिशत मतदान

Tue, 03 Nov 2020 10:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की मल्हनी विधान सभा सीट पर आज सुबह से मतदान शुरू हो गया है। सुबह सात बजे लोग बूथ पर वोट डालने पहुंच गए। इस दौरान कोरोना गाइड लाइन का भी पालन किया जा रहा है। मल्हनी में 365013 मतदाता हैं, जो 554 बूथों पर मत डालेंगे। चुनावी मैदान में सपा से लकी यादव, भाजपा से मनोज सिंह, बसपा से जयप्रकाश दुबे, कांग्रेस से राकेश मिश्र मैदान में हैं। पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भाग्य आजमा रहे हैं। इनके अलावा 11 अन्य प्रत्याशी भी हैं....।
विज्ञापन
दो गजर की दूरी पर बनाए गोले में खड़े मतदाता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चले मतदान में कुल 56.65 प्रतिशत वोट पड़े। वर्ष 2017 के चुनाव में इस सीट पर 60.04 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले थे। कोरोना के चलते बूथों पर भीड़ लगाने के बजाए मतदाता क्रम से वोट देने पहुंचे। कुछ बूथों पर मतदान अभिकर्ताओं में कहासुनी भी हुई लेकिन पुलिस ने स्थिति संभाल ली।

विज्ञापन


तीन लाख 65 हजार 13 मतदाताओं के लिए बने 554 बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मतदान के प्रति वोटरों का रुझान सुबह से ही दिखने लगा था। सात बजते ही कई बूथों पर मतदाताओं की कतार लगनी शुरू हो गई। कोविड-19 के खतरे के मद्देनजर इस बार बूथों के बाहर दो-दो गज की दूरी पर गोले बनाए गए थे।




उम्मीदवार

विज्ञापन

मतदाताओं को इन्हीं गोले में खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी थी। बूथ में प्रवेश से पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। हैंड सैनिटाइजेशन के बाद ग्लव्स दिया गया। सिरकोनी ब्लाक के पिंक बूथ शिवापार में पूरी व्यवस्था महिला कर्मचारियों के भरोसे रही। यहां पूरे दिन मतदाताओं की कतार लगी रही।

विज्ञापन

बुजुर्ग महिला को मतदान के लिए लाया युवक, और पत्नी के साथ धनंजय सिंह ने डाला वोट। - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह कचगांव, कुद्दूपुर, माधोपट्टी गांव के बूथों पर भी मतदाता वोट देने के लिए लाइन में लगकर प्रतीक्षा करते नजर आए। बक्शा के सद्दोपुर में ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी से आठ बजे के बाद मतदान शुरू हुआ। सिरकोनी के सादात बिंदुली बूथ पर मतदान केंद्र में प्रवेश को लेकर दो प्रत्याशियों के एजेंट आपस में उलझ गए।

पुलिस ने वहां पहुंचकर स्थिति संभाल ली। बक्शा के बेलवां प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ पर भी दो एजेंटों के बीच झड़प की सूचना पर डीएम-एसपी तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां सब कुछ सामान्य मिला। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, आईजी विजय सिंह मीना ने भी सिकरारा और बक्शा क्षेत्र के कई बूथों का जायजा लिया। मतदान प्रक्रिया को सकुशल और निष्पक्ष ढंग से कराने के निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें