फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कारोबारी और जन सेवा केंद्र संचालक जालसाजी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना रामनगर निवासी सनोज यादव और हमीदपुर गांव निवासी कृष्ण यादव जालसाजी का शिकार हो गए। सनोज बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार करते हैं और कृष्ण गांव में ही जनसेवा केंद्र खोले है। शनिवार की दोपहर सनोज को फोन कर किसी ने 20 बोरी सीमेंट की कीमत पूछकर नौ हजार रुपये भेजने का कहा। उसने नौ हजार की जगह 90 हजार रुपये खाते में क्रेडिट होने का मैसेज भेज दिया। ठग ने ज्यादा रुपये भेजने की बात कह बाकी रुपये वापस करने का आग्रह किया। व्यस्तता के चलते सनोज ने 26 हजार रुपये तुरंत उसे पेटीएम कर दिया। थोड़ी देर बाद सनोज ने खाता चेक किया तो वास्तविकता की जानकारी हुई। सनोज ने साइबर थाने में शिकायत की है। दूसरी ओर हमीदपुर गांव में कृष्णा यादव जन सेवा केंद्र चलाते हैं। साथ ही, रुपयों को दूसरे के खाते में भेजने का काम भी करते है। शनिवार की शाम दुकान पर पहुंचे एक युवक ने दो हजार रुपये एक व्यक्ति के खाते में भेजा। बाद में उसी दौरान उसने कृष्णा का मोबाइल साइलेंट पर करते हुए 18 हजार रुपये दोबारा ट्रांसफर कर दिया। मोबाइल साइलेंट होने के कारण कृष्णा को रुपये निकाले जाने की तुरंत जानकारी नही हो सकी। थोड़ी देर बाद मोबाइल चेक करने पर कृष्णा के होश उड़ गए। तब तक ठग युवक गायब हो चुका था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें