फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टैंड पर खड़ी होते ही भर गई बसें, यात्रियों को खड़े होकर करना पड़ा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीईटी की परीक्षा के चलते मंगलवार को कैंट रोडवेज परिसर में यात्रियों की भीड़ रही। ज्यादातर परीक्षा में प्रतिभाग करने आए छात्र रहे। बसों की किल्लत से छात्रों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। बस के स्टैंड में खड़े होते ही छात्र पहले सीट लेने की होड़ में धक्कामुक्की करने से नहीं चुके। बस में सीट न मिलने की दशा में कइयों ने खड़े होकर भी सफर किया।
विज्ञापन

परीक्षा के चलते रोडवेज परिसर में छात्रों की भीड़ है। छात्रों को दिक्कत न आए इसके लिए बसें लगाई गईं।
- कमलाकांत तिवारी, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज
परीक्षा थी तो प्रशासन को बसों की व्यवस्था करनी चाहिए थी। एक घंटे से खड़ा हूं। बस नहीं मिल रही है।
- निर्मल श्रीवास्तव, प्रयागराज
पीईटी की परीक्षा देने के बाद घर जाना है। 1:20 घंटे से परेशान हैं, लेकिन बस का कोई अता पता नहीं है।
- विनोद कुमार, प्रयागराज
एक घंटे से खड़ा हूं। परिसर मेंबस कुछ देर पहले आई थी। बैठने के लिए दौड़ा, लेकिन तब तक बस भर गई।
- अंकित यादव, गाजीपुर
सुबह आया था। पेपर देकर घर लौटना है। 45 मिनट से इंतजार कर रहा हूं। लेकिन अभी तक बस नहीं आई।
- अजीत यादव, सैदपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें